4.40 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

0
259

गाजीपुर। जनपद के थाना सदर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में मुखतार अंसारी की बेनामी संपत्तियों की कुर्की की है। बताया जा रहा है जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्ग चल रहे ईंट भट्टे की भी कुर्की की है। बताया जा रहा है कि प्रशासन के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की 1.15 करोड़ की दो बेनामी संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई है। बताया जा रहा है कि यह बेनामी भू संपत्ति मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर सिराज देहाती में है।

बताया जा रहा है कि कुर्क की गई यह बेनामी संपत्ती माफिया मुख्तार अंसारी के दो चचेरे भाइयों मंसू और मिसबाहुद्दीन अंसारी की पत्नियों के नाम पर थी। जिस समय कुर्की की यह कार्रवाई की गई उस समय एसडीएम और क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पहुंचे। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई से पहले मुनादी कराकर इसकी जानकारी दी गई। बेनामी संपत्तियों पर प्रशासन ने कुर्की का बोर्ड लगाया गया। इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह ने बताया कि मुख्तार की कुल चार स्थानों पर करीब 4.40 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ती सीज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here