सभी आपत्तियां खारिज,एक पर होगा विचार

0
186

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

गाजीपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया है कि त्रिस्तरीय  पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2021 हेतु ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के स्थानों व पदो का आरक्षण/आवटन के सम्बन्ध में प्राप्त अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के शासनादेश दिनांक 11 फरवरी, 2021 में दिये गये प्राविधानों के अनुरूप उपरोक्त पदो का आरक्षण/आवंटन कर अनन्तिम सूची का प्रकाश निर्धारित तिथि 02.03.2021 को किया गया। शासनादेशनुसार दिनांक 04.03.2021 से 08.03.2021 तक उपरोक्त पदों के आरक्षण के विरूद्ध ब्लाक प्रमुख पद पर 02, जिला पंचायत सदस्य पद पर 57, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 53 एवं प्रधान पद पर 542 इस प्रकार कुल 656 आपत्तियों प्राप्त हुई।

उपरोक्त प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किये जाने हेतु दिनांक 10.03.2021 को समय सारणी के आधार पर विकास भवन सभागार में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु पूर्वान्ह 09:00 बजे से 10:00 बजे तक, ब्लाक प्रमुख पद हेतु पूर्वान्ह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक एवं प्रधान पद हेतु पूर्वान्ह 11:30 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्धारित की गयी। आपत्तियों की कार्यवाही जिलाधिकारी के निर्देशन में किया गया जिसमें कोई ऐसी आपत्ति प्राप्त नही हुई जिससे की आरक्षण में किसी प्रकार का परिर्वतन किया जाय। मात्र एक आपत्ति की सत्यता की जॉच करायी जानी है। सत्यता की जॉच के उपरान्त उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here