शनिवार को आयेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री व सासंद

0
236

कंचौसी/कानपुर देहात। अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेन्द्र सिंह(भोले) के पिता स्वर्गीय दर्शन सिंह की अठारवी पुण्य तिथि पर आगामी 20 मार्च दिन शनिवार को दिन के समय उनके नाम से संचालित नगर के महाविद्यालय में आयोजित श्रध्दांजलि समारोह में समलित होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित सिंचाई राज्य मंत्री महेन्द्र सिंह (उ०प्र०), लाखन सिंह राजपूत कृषि राज्य मंत्री(उ०प्र०), सासंद भानु प्रताप सिंह जालौन, एम एल सी अरूण पाठक, सासंद देवेन्द्र सिंह भोले सहित आसपास के बिधायक एवं बड़ी संख्या में भाजपाई अन्य लोग शामिल होगे। विद्यालय प्रबन्धक व कार्यक्रम आयोजक निदेशक यू पी कोऑपरेटिव बैक राजेंद्र सिंह(राजू) ने बताया कि आयोजित समारोह मे श्रद्धांजलि के बाद मेधावी छात्र-छात्राओ, वृद्ध जन एवम कोरोना वारियर्स सम्मान के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
रिपोर्ट- अभिषेक कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here