96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विदित त्यागी ने किया स्कूल व परिवार का नाम रोशन

0
266

गाजियाबाद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं के परिणामों की मंगलवार को घोषणा कर दी है, इसमें डीपीएस जी स्कूल गाजियाबाद के मेधावी विद्यार्थी विदित त्यागी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिजनों का नाम रोशन कर दिया है। विदित त्यागी की इस उपलब्धि पर उनकी दादी आशा त्यागी, सिविल इंजीनियर पिता मनोज त्यागी व गृहणी माता शालू त्यागी, मेकेनिकल इंजीनियर चाचा धर्मेंद्र त्यागी, फिजियोथेरेपिस्ट की शिक्षा ग्रहण कर रही बड़ी बहन अविका बेहद खुश हैं। विदित भविष्य में पिता की तरह इंजीनियर या सिविल सर्विस में जाना चाहता है। आपको बता दे कि विदित के बाबा स्वर्गीय जगदीश प्रसाद त्यागी गाजियाबाद के प्रसिद्ध वेटनरी डॉक्टर थे।

विदित की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन त्यागी ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, भाजपा नेता संदीप त्यागी ने विदित व उसके परिजनों को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here