रोहित खरवार के नेतृत्व में बढ़ रहा एन.एस.यू.आई., कईयों को दिलाई सदस्यता

0
240

गाजीपुर‌ । आज रविवार को लंका स्टेशन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक हुई जिसमे ग़ाज़ीपुर के एन एस यू आई के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और जिलाध्यक्ष रोहित खरवार के प्रस्ताव पर सुजीत कुमार सरोज को कार्यकारणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव फहरान अंसारी व जिलाध्यक्ष रोहित खरवार के माध्यम से सुजीत कुमार सरोज को नियुक्त पत्र दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के नेता संतू जैदी ने किया।
इसी क्रम में अनेक युवाओं ने छात्र संगठन का दामन थामा जिसमें समाजवादी पार्टी से जुड़े विशाल सरोज व अन्य छात्र जिसमे अभिषेक पांडेय, अभिषेक मिश्रा, देवानंद पाल, अकरम खान, मनीष यादव ने सदस्यता ली।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिंकू देवी, नंदलाल गौतम, रुदेश निगम बबलू, सोयफ, राधाकृष्ण, विनोद संजय योगेश, प्रिंस राय, राजकुमार सरोज, रवीं कन्नौजिया, अक्षय लाल भारती निखिल राज भारती, अभिषेक मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here