जगदंबा श्रीवास्तव के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मृगेन्द्र ने दी बधाई

0
230

भाजपा के पांच जिलाध्यक्ष घोषित

लखनऊ ।भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 5 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संत कबीर नगर, बदायूं, उन्नाव, बाराबंकी एवं श्रावस्ती जिले के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में संत कबीर नगर से जगदंबा श्रीवास्तव,अवध क्षेत्र के श्रावस्ती में महेश कुमार मिश्रा, उन्नाव में अवधेश कटियार, बाराबंकी में शशांक कुशमेश और ब्रज क्षेत्र से बदायूं में राजीव गुप्ता को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संत कबीर नगर से जगदंबा श्रीवास्तव के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व सांसद स्व० शरद त्रिपाठी के पुत्र, युवा नेता मृगेन्द्र राम त्रिपाठी ने बधाई दी है और कहा कि श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद में भाजपा का पचरम लहराने से कोई रोक नहीं सकता है।

उधर काशी क्षेत्र के लिए पार्टी ने क ई जिला प्रभारियों को नियुक्त किया है जिसमें ब्राम्हणों को साधने की कोशिश की गयी है। गाजीपुर से अशोक मिश्र, चंदौली से श्रीमती मीना चौबे,जौनपुर से राकेश त्रिवेदी,मछलीशहर से के.के.मिश्र, वाराणसी (जिला) से सुशील त्रिपाठी, वाराणसी (महानगर) से संतोष पटेल सहित अन्य जनपदों में कुल सोलह लोगों को पदासीन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here