कवि और गीतकार हिन्दी साहित्य दर्पण से सम्मानित

0
172

लखनऊ में आयोजित हुआ समारोह

लखनऊ । लखनऊ महानगर के लेखराज सहारा शापिंग सेंटर के शैल साफ्टेक में हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश मंत्री एवं सामाजिक संस्था पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/संचालन में हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वागीश दिनकर के प्रमुख संरक्षण में, शिक्षाविद् राकेश चंद्र पाठक महाकाल मुख्य अतिथि, कवि जयप्रकाश वाष्र्णेय- काका भारतीय- बिजनौर- अतिविशिष्ट अतिथि, कवि ओमप्रकाश पांडेय निर्भय- सोनभद्र, कवि एवं गीतकार मंजुल मयंक मिश्रा-मंजर, लखनऊ, कवि एवं गीतकार डॉ. सुभाष चंद्र रसिया- मऊ, कवि महेश चंद्र गुप्ता- बलिया विशिष्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में कवियों, गीतकारों को प्रतापगढ़ के प्रख्यात कवि, गीतकार रविन्द्र पाण्डेय निर्झर के अध्यक्षता में काव्य संगम में सम्मानित किया गया।
स्वागत संरक्षण- श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, डॉ. सुबाष चंद्र, शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट, चंद्र भूषण मिश्र कौशिक एवं स्वागताध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here