आंगनबाड़ी कर्मी अर्पणा सिंह का निधन

0
145

गाजीपुर। खानपुर क्षेत्र के गौरी निवासी अपर्णा सिंह की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। अपर्णा सिंह आयु 50 वर्ष पत्नी इंद्रजीत सिंह की पंद्रह दिन पूर्व तबियत बिगड़ने से वाराणसी के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार की भोर में उन्होंने अंतिम सांस ली। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी के रूप में कार्यरत अपर्णा बाढ़ प्रभावित गांव गौरी, गौरहट, तेतारपुर में संचारी स्वास्थ्य अभियान चलाते हुए डेंगू की चपेट में आ गईं। दस दिनों तक गहन चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के बावजूद उनका प्लेटलेट्स लगातार गिरता रहा और शुक्रवार की भोर में अपर्णा सिंह का निधन हो गया। अपर्णा अपने पीछे पति, एक पुत्र और दो पुत्री छोड़कर गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here