पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय की मांग को मिली गति
ग़ाज़ीपुर। पीजी कालेज के वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज कुमार भारती विश्वविद्यालय की मांग को तेज करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय की मांग को गति मिलने शुरु हो गयी है। मालूम हो कि दीपक ने इस मांग को जनान्दोलन बनाने के लिए कमर कस लिया है। इसे लेकर सदर विधायक का पुतका दहन से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में समस्या से अवगत करा दिया है। इसके अलावा राज्यपाल से मिलने का समय भी मांगा है। अनुज ने पूर्व वतर्मान पदाधिकारीगण पूर्व वर्तमान छात्रनेतागण एवं समस्त जिलेवासियों व छात्र छात्राओं से विशेष आग्रह किया है कि ग़ाज़ीपुर में लगभग 400 के करीब कॉलेज, महाविद्यालय है,कई वर्षों से गाज़ीपुर में विश्विद्यालय के लिए मांग निरंतर उठती रही है छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारीगण व छात्रनेता कई बार आंदोलन किए और जेल गए लेकिन किसी भी सरकार के कान तक यह आवाज नही पहुँची।अगर पहुँची भी तो इसे सरकारें गंभीरता से नही लिए जिसके वजह से अभी तक गाज़ीपुर में विश्विद्यालय नही बन सका इतना बड़ा जिला होने के बाद भी किसी ने इसपर ध्यान नही दिया यह केवल ग़ाज़ीपुर की ही बात नही है अगल बगल के सटे जिलों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
आज फिर से विश्विद्यालय की मांग तेज़ी से उठ रही है और हम सभी को एक साथ एक मंच पर आने की जरूरत है।
जिले में तम्माम राजनीतिक छात्र संगठन है उनसे भी विनम्र आग्रह है कि आप सभी भी राजनीति से ऊपर उठ कर के छात्रसंघ के लिए आगे आइए कही न् कही आप सभी भी इसी छात्रसंघ से निकल वहाँ तक पहुँचे है।
अतः आप सभी से विनम्र आग्रह है कि 31 अक्टूबर सुबह से 10 राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर ट्विटर पर #ग़ाज़ीपुरमांगेविश्विद्यालय ट्रेंड होने जा रहा है अतः आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा ट्वीट कर इस अभियान को सफल बनाने में मदद करे।