नगदीलपुर : गाय के साथ तीन लोग गिरफ्तार

0
173

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम् क्षेत्राधिकारी जमानियां तथा प्रभारी निरीक्षक गहमर के कुशल मार्गदर्शन मे उ0नि0 कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर सायर पुलिया पर बहद ग्राम सायर थाना गहमर गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 236/21 धारा 3/5A/8/5B गोवध नि0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ओम प्रकाश यादव पुत्र श्रीनारायन यादव नि0 ग्राम नगदीलपुर थाना रेवतीपुर गाजीपुर,अशोक उपाध्याय पुत्र स्व0 जगदीश उपाध्याय नि0 ग्राम नगदीलपुर थाना रेवतीपुर गाजीपुर,राजेश चौधरी पुत्र राम दयाल चौधरी निवासी गण ग्राम नकदीलपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर है।
इनके पास से 03 राशि गाय व धारा 207 MV ACT में सीज शुदा वाहन पिकप नं0 UP61AT6847 बरामद हुआ है।

गिरफ्तार करने वाली टीम. में उ0नि0 श्रीकृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर,का0 विपुल पाठक,का0 देवेन्द्र कुमार शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here