एक साथ हुआ पांच बच्चों का जन्म सभी स्वथ्य

0
347

जानकारी के अनुसार सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है। डॉक्टरों ने बड़‍ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है। डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था, कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया।

आपको बता दें कि ऐसा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जुलाई 2021 में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 22 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। महिला जिले में स्थित अजंता हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी, जिसको डॉक्टर ने भर्ती करा कर तीन बेटियों और एक बेटे की एक साथ डिलीवरी करवाई थी। डॉक्टर के अनुसार जन्म लेने वाली एक बेटी का वजन 1.1 किलो और बेटे व दो अन्य बेटियों का वजन 1-1 किलो था जो पूरी तरह स्वस्थ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here