संघ की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई गठित

0
398

प्रशांत त्यागी को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Noida: नोएडा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  (आर.एस.एस.) (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (Grahak Panchayat) की जिला गौतमबुद्धनगर इकाई का गठन कर दिया गया है।
उपभोक्ताओं के संरक्षण व सरकार द्वारा उन्हें प्राप्त अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (Grahak Panchayat) की जिला इकाई का गठन मेरठ प्रांत (Meerut Province) के अध्यक्ष डा. विपिन गुप्ता  (Dr. Vipin Gupta) ने करते हुए इसके पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत के सह प्रांत संगठन मंत्री दीपक शर्मा एडवोकेट (Ad. Deepak Sharma)  ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिला इकाई का अध्यक्ष प्रशांत त्यागी (Prashant Tyagi) को बनाया गया है।

वहीं उपाध्यक्ष गोविंद बी. शर्मा, सतीश गुलिया, मयंक पाण्डेय, मधु मेहरा, चितरंजन सारस्वत, संगठन मंत्री के रूप में दीपक शर्मा शंखधार, सचिव प्रदीप भाटी, महिला संयोजक राजश्री गुप्ता, सह संयोजक डा. आरती को नियुक्त किया गया है। उक्त संगठन ग्राहक के हित का हनन ना हो, जाने-अनजाने किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार न बन सकें। इन सब उददेश्यों की पूर्ति के लिए कार्य कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here