क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की जयंती आज जमशेदपुर मे धूमधाम से मनाई गई।

0
445

क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा सम्मान — 2022

क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा की जयंती आज जमशेदपुर में वीर सावरकर फाउंडेशन की जमशेदपुर इकाई के द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।

इस समारोह में वीर सावरकर फाउंडेशन की जमशेदपुर इकाई के द्वारा इस वर्ष का क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा सम्मान — 2022 चंदौली/मेघालय के डॉ अवधेश कुमार अवध जी को प्रदान किया गया। क्रांतिकारियों एवं महापुरुषों पर विनिर्मित पुस्तक *इनसे हैं हम* के प्रधान संपादक का दायित्व पूरे मनोयोग से निभाने का गुरुत्तर कार्य करने के साथ-साथ और भी अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां इनके हिस्से में हैं। बुधनी, वीर कुंवर सिंह एवं अमर सिंह, कियांग नांगबाह, रानी कर्णावती, राखी और हुमायूं, वीर सावरकर, गुरु द्रोण, अंगूठा और एकलव्य, परशुराम और क्षत्रिय विनाश का सच आदि विषयों पर सारगर्भित लेखन और भी इसी प्रकार के कई उल्लेखनीय कार्य इनके द्वारा हुए हैं।

समारोह में वीर सावरकर फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के अलावे भारतीय जन महासभा के उपाध्यक्ष श्री इंद्र देव प्रसाद, विशेष सलाहकार श्री प्रकाश मेहता, श्रीमती पिंकी देवी, श्री अशोक ठकराल, श्री अरविंद बरनवाल, श्री राहुल सिंह, श्री अश्विनी कुमार एवं गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here