भाजयुमो उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने नोएडा महानगर में कार्यकर्ताओं को 2024 की तैयारियों में लग जाने का आव्हान किया:

0
397



आज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने नोएडा महानगर में कार्यकर्ताओ के घर घर जा कर उनका कुशलक्षेम पूंछा तथा विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के परिश्रम के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करी।
प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा की युवा मोर्चा ने भारत को अनेक मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री दिए हैं,उन्होंने कहा की युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की पाठशाला है और इस पाठशाला के सभी अच्छे विद्यार्थी आज पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।।
प्रांशु के औचक नोएडा आगमन से कार्यकर्ता उत्साहित दिखे।
प्रशु दत्त ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम् योगी जी की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति इनके लाभ से वंचित ना रहे।
सम्पूर्ण नोएडा भारत माता की जय और युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा।।

कार्यक्रमों में क्षेत्रीय महामंत्री अनुज कश्यप, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सिद्धार्थ युगल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोबिन सिंह तोमर, क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन डेढा , गाजियाबाद जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, नोएडा महामन्त्री अनुज प्रधान, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जोगी, मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्रा, सोशल मीडिया विशेषज्ञ युवा मोर्चा शशांक त्रिपाठी, मंडल महामंत्री कपिल प्रधान व युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!
यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी श्री अर्पित मिश्रा जी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here