सुल्तानपुर में तड़के एनकाउंटर में विनोद उपाध्याय ढेर

0
298

सुल्तानपुर।यूपी एसटीएफ के साथ हुए मुठभेड़ में गोरखपुर के मोस्टवांटेड अपराधी व शार्प शूटर विनोद उपाध्याय मारा गया। विनोद उपाध्याय पर एक लाख का इनाम घोषित था। उस पर 35 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। विनोद उपाध्याय कितना शातिर क्रिमिनल था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने पहली हत्या सिर्फ एक थप्पड़ के लिए की थी।तभी से वह चर्चा में आया था। वह यूपी सरकार की ओर से जारी टॉप-61 माफिया और बदमाशों की सूची में भी शामिल था।

यूपी STF चीफ अमिताभ यश ने बताया, “गुरुवार तड़के 3.30 बजे डिप्टी एसपी दीपक सिंह की टीम के साथ सुल्तानपुर में एनकाउंटर हुआ। देहात कोतवाली इलाके में हुई इस मुठभेड़ में विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई”

विनोद के पास से STF ने चाइनीज पिस्टल-30 बोर, स्टेन गन 9 एमएम फैक्ट्री मेड, जिंदा कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद की है। योगी सरकार ने 68 वांटेड माफियाओं की लिस्ट जारी की थी, उसमें टॉप-10 में विनोद उपाध्याय का नाम भी था। विनोद का मुख्य काम रंगदारी, ठेकेदारी था। 24 मई 2023 को गोरखपुर में वकील प्रदीप श्रीवास्तव ने विनोद और उसके भाई संजय के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here