एन.वाई . सुहासिनी सिनेमा में हुआ होली ड्राइंग प्रतियोगिता।

0
191


प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी  होली के शुभ अवसर पर जनपद के सुप्रसिद्ध सिनेमाघर एन.वाई. सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | यह प्रतियोगिता सुबह 09:00 बजे से रात्री 08:00 बजे तक चला | इस प्रतियोगिता में दिनभर आने वाले दर्शकों व उनके बच्चों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | रात्रि 08:00 बजे के उपरांत प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए सभी चित्रों एन.वाई  सिनेमा के मुख्यालय को प्रेषित किया जायेगा, जहाँ देश में संचालित सभी एन.वाई सिनेमाघरों से प्राप्त चित्रों का मूल्याङ्कन कर पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी | मूल्याङ्कन कार्य के लिए मुख्यालय में समिति का गठन किया गया है।

इस अवसर पर एन.वाई. सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा के सिनेमा प्रबन्धक लवकुश शुक्ला ने बताया कि एन,वाई सिनेमा में होली, दिवाली, ईद, रक्षाबंधन, क्रिसमस, नव वर्ष आदि त्योहारों पर समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों / प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहता है जिसका सीधा लाभ दर्शकों को मिलता है।

उन्होंने कहा कि दर्शकों के फ़ूड कोर्ट भी बनाया गया है जहाँ दर्शकगण चाट-टिक्की के साथ साथ छोले-भठूरे, का आनंद भी ले सकते है।  होली के शुभ अवसर पर यहाँ स्पेशल ठंडई की व्यवस्था भी की गयी है | इस अवसर पर प्रोत्साहन के लिए इनर व्हील अध्यक्षा तथा रोटरी क्लब गाजीपुर की सचिव व सुहासिनी ओनर विनीता सिंह एवं अंकिता सिंह बतौर मोटिवेटर के रूप में उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here