यू.बी.आई के डी.जी.एम. संजय कुमार सिन्हा रोटरी क्लब में शामिल।

0
149

गाजीपुर : रोटरी क्लब गाजीपुर के नवनिर्वाचित सचिव रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने आज यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के डी.जी.एम. कार्यालय पहुँच कर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के डी.जी.एम. संजय कुमार सिन्हा को रोटरी पिन पहना कर रोटरी क्लब में स्वागत किया। उनके साथ रहे डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया की शीघ्र ही एक कार्यक्रम का आयोजन कर संजय कुमार सिन्हा का शेष रोटरी सदस्यों से औपचारिक परिचय कराया जायेगा | इस अवसर पर यू.बी.आई के डी.जी.एम. संजय कुमार सिन्हा ने भी सहर्ष रोटरी क्लब की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here