भाजपा की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित मोहल्ला चौपाल/ ग्राम चौपाल अभियान प्रारंभ

0
9

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में भाजपा द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता अभियान मोहल्ला चौपाल/ ग्राम चौपाल की शुरुआत की गई है। यह अभियान 16, 17 व 18 जून तक नोएडा महानगर के सभी आठों मंडलों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को देना है, जिससे वे जान सकें कि इन 11 वर्षों में देश ने किस प्रकार से समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान के नए आयाम स्थापित किए हैं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और सैनिक—हर वर्ग को सशक्त किया है। हर गांव तक बिजली, पानी, सड़क और योजनाएं पहुंची हैं। भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह अभियान उसी जनजागरण का एक प्रयास है, जिससे हम हर नागरिक को बता सकें कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ केवल नारा नहीं, बल्कि धरातल पर उतरी हुई सच्चाई है।

इस अभियान के संयोजक श्री महेश आवान ने बताया कि प्रत्येक मंडल में नुक्कड़ सभाएं, महिला चौपाल, ग्राम चौपाल और जन संवाद सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष फोकस रहेगा।

महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने पर ज़ोर देते हुए यह भी बताया गया कि अब तक 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं, जो आर्थिक और सामाजिक रूप से उन्हें सशक्त बना रही हैं।

नारी शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है, इसी विचार के साथ प्रत्येक चौपाल में महिलाओं की विशेष उपस्थिति को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह अभियान भारतीय जनता पार्टी की उस निरंतर सक्रिय कार्यप्रणाली का प्रतीक है, जिसमें जनता के साथ सीधा संवाद और योजनाओं का यथार्थ रूप में धरातल पर प्रदर्शन प्राथमिकता में है।

कार्यक्रमों में उमेश त्यागी डिंपल आनंद चंदगीराम यादव अमित त्यागी मनोज चौहान अर्पित मिश्रा कल्लू सिंह अशोक मिश्रा नीरज चौधरी प्रदीप चौहान रामकिशन यादव गौतम शर्मा दीनबंधु कुशवाहा सत्यनारायण महावार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here