आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के तीन मंडलों के पदाधिकारियों को घोषणा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में की गई।
गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक नोएडा विधानसभा श्री पंकज सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।