Sunday, May 4, 2025
spot_img
HomebharatUttar Pradesh"एक राष्ट्र एक चुनाव" के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब ।

“एक राष्ट्र एक चुनाव” के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब ।

एक राष्ट्र, एक चुनाव” अभियान के अंतर्गत भव्य आयोजन

आज नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21 में एथलीट एसोसिएशन द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” अभियान के अंतर्गत महिला एवं पुरुष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद श्री सुरेन्द्र नागर, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री कुंवर ब्रजेश सिंह, नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतेंद्र अवाना, दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर तथा कार्यक्रम संयोजक अर्पित मिश्रा, अभियान संयोजक सुचित्रा पाठक कक्कड़, सह-संयोजक भूपेश चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत को स्थिरता की ओर ले जाने वाला निर्णायक कदम है। इससे समय, संसाधन और ऊर्जा की बचत होगी, जो राष्ट्र निर्माण में लगेगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में बार-बार होने वाले चुनावों पर 4 से 7 लाख करोड़ रुपए तक खर्च होता है। अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो देश की GDP का लगभग 1.5% यानी लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपए की बचत संभव है। यह राशि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य बजट का 50% और शिक्षा बजट का 33% है – जिसे जनकल्याण में लगाया जा सकता है।

श्री सुनील बंसल ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाएगा। भारत की एकता के लिए यह एक अनिवार्य सुधार है।
पहले भी देश में 1951 से 1967 तक एक साथ चुनाव होते थे। फिर राजनीतिक अस्थिरता के कारण ये सिस्टम टूट गया। अब भाजपा फिर से उसे वापस लाना चाहती है – अटल जी का सपना, मोदी जी की प्राथमिकता।

अगर एक साथ चुनाव होते हैं तो लाखों करोड़ रुपए की बचत होगी – जो आज बार-बार होने वाले चुनावों में उड़ जाता है। इतना पैसा तो सरकार के हेल्थ और एजुकेशन बजट का बड़ा हिस्सा बन सकता है!

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बड़े बदलावों की ओर बढ़ रहा है, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ उसी दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
श्री सुरेन्द्र नागर ने कहा कि यह समय है कि हम चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाएं ताकि सरकारें अपने कार्यकाल को पूरी तरह जनहित में समर्पित कर सकें।
श्री कुंवर ब्रजेश सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल चुनाव नहीं, बल्कि राष्ट्र की नीतिगत स्थिरता सुनिश्चित करने का माध्यम है।
श्री पंकज सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भविष्य की राजनीति का मार्गदर्शक सिद्धांत बनेगा। इससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।

मुख्य अतिथियों ने ध्वज दिखा करके दौड़ को आरंभ किया और सभी मुख्य अतिथियों ने पुष्प वर्षा करके खिलाड़ियों का सम्मान किया एवं उनका उत्साह भी बढ़ाया।

महिला एवं पुरुष दौड़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में शिवराज सिंह चौहान ने नगाड़ा बजा कर “एक राष्ट्र एक चुनाव” का उद्घोष किया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें गौतमबुद्ध नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक नवाब सिंह नागर , चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, उमेश त्यागी डिंपल आनंद विनोद शर्मा, विनोद त्यागी, धर्मेंद्र गुप्ता, पूनम सिंह प्रज्ञा पाठक शर्मा रामनिवास यादव अमित पांडे वंदना गुप्ता कौशल यादव नीरज चौधरी शशिधर उपाध्याय दीनबंधु कुमार, प्रदीप चौहान रामकिशन यादव अमित नागपाल मनीष दीक्षित मुकेश चौहान मनोज चौहान देवेंद्र सिंह भदौरिया अरुण चौहान कुलदीप चौहान रचना जैन दीपाली दीक्षित नमिता बाजपेई इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login