दो दिन बाद मिल सकता का है नया प्रदेश अध्यक्ष : सूत्र

0
281

सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा

लखनऊ। स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष पद का कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म हो चुका है। स्वतंत्र देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेजा है। सूत्रों के अनुसार, यूपी बीजेपी को 29 जुलाई तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. दरअसल, भाजपा ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दिया है।

इसलिए भाजपा देश के सबसे बड़े राज्य में एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो पार्टी की नीतियों को निचले स्तर तक ले जाने में कामयाब हो. ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर कयासों का बाजार गरमाया हुआ है। यूपी के राजनीतिक गलियारों में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर खूब चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here