लगभग एक दर्जन पुलिस उपनिरीक्षकों को नयी जिम्मेदारी

0
272

रेवतीपुर में भोलानाथ सरोज तो जमानियां में पहुंचे अरविन्द कुमार

गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक ने आज पुलिस लाइन में प्रतिक्षारत चल रहे आठ पुलिस उपनिरीक्षकों को नयी तैनाती किया है। वहीं दो महिला पुलिस उपनिरीक्षकों को इधर उधर किया है। पुलिस लाइन में प्रतिक्षारत महिला पुलिस उपनिरीक्षक आशा सिंह को महिला थाना की नयी जिम्मेदारी दी है वहीं सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्वेता को चौकी प्रभारी महाराजगंज बना कर भेजा गया है।

उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से खानपुर थाना भेजा गया है।‌ पुलिस लाइन से ही कृष्ण कुमार उपाध्याय को सैदपुर के गोरारी चौकी की जिम्मेदारी दी गयी है। उप निरीक्षक कृष्णानंद यादव को सादात से लाकर शहर के विश्वेश्वरगंज चौकी पर बिठा दिया गया है। उप निरीक्षक वागीश विक्रम सिंह को पुलिस लाइस से गहमर जैसे सीमावर्ती थाना दिया गया है। पुलिस लाइन से ही प्रेमनाथ श्रीवास्तव को नगसर थाना पर भेजा गया है। पुलिस लाइन से प्रेमप्रकाश पाण्डेय, भोलानाथ सरोज,रणजीत कुमार सिंह व अनवर खां को क्रमश सादात थाना,रेवतीपुर थाना,सिद्पीठ हथियाराम चौकीनोनहरा थाना पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here