जिला जदयू समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने पर आफताब रौशन ने सूरैया साहब को किया सम्मानित
बेतिया। आफताब रौशन सेवा केन्द्र (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय सचिव मो साहेब एस एस खान उर्फ आफताब रौशन ने सूरैया साहब को जदयू समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनने पर सम्मानित करने आज इनके घर पहूचे राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कि सूरैया साहब जदयू के एक वरिष्ठ नेत्री है। लगातार 1995 से अभी तक जदयू पार्टी के लिये कार्य कर रही हैं। इन्होंने पूरे पं चम्पारण मे जदयू पार्टी मे लोगों को जोड़ने का कार्य किया है। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाये गये हर एक स्कीम को बेसहारा लचार लोगों तक पहुँचाने का सूरैया साहब ने कार्य किया है। बाढ़ हो या सुखाड़ हो इनके द्वारा हर वक्त इमानदारी पूर्वक गरीबों तक खाने की सामग्री एव कपड़े उपलब्ध कराया गया है। वही आफताब रौशन सेवा केन्द्र (ट्रस्ट) के सदस्य एवं जदयू के जिला उपाध्यक्ष विजय राऊत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हर एक अभियान को इन्होने पूरे लगन के साथ लोगों तक पहुंचाया है। महीला सशक्तिकरण के लिए और साथ ही शराब बन्दी मे भी इन्होंने लोगों को उजागर करने का कार्य किया है। जदयू समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरैया साहब ने कहा कि मै आफताब रौशन सेवा केन्द्र (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय सचिव मो साहेब एस एस खान उर्फ आफताब रौशन साहब को बहुत बहुत धन्यवाद देती हूं की इन्होने मेरे हौंसला को बढ़ाने का कार्य किया है।मै इनके सभी आफताब रौशन सेवा केन्द्र (ट्रस्ट) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देती हूँ। सूरैया साहब ने आगे कहा कि बिहार के विकास पूत्र नीतीश कुमार हम सभी के गार्जियन है। और हमारे जदयू पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता लोग है। वह सभी कार्यकर्ता हमलोगों का परीवार है। और परिवार मे सभी को कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाला ही गार्जियन होता है। आज हम सभी के विकास पूत्र नीतीश कुमार ने जो विकास का कार्य किया है। वह बहुत ही काबिले तारीफ कार्य है। शराब बंन्द करके जो महीलाओ का मान सम्मान बढ़ाया है। ईस नेक कार्य से एक मै ही नही बल्कि पूरे बिहार के महिलायें खूश है। बिहार प्रदेश जनता दल युनाइटेड समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बडी बहन डाँक्टर ललिता ने जो मुझे जिला पं चम्पारण मे जिम्मेदारी दिया है। मै उस जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभा रही हू। एवं लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही हू और जदयू पार्टी के लिये मै लगातार समर्पित हू। वही इस अवसर पर आफताब रौशन सेवा केन्द्र (ट्रस्ट) के उप सचिव मो जहीरुद्दीन खान अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता,
कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद हैदर अली,अख्तर मसूरी,सभी लोग उपस्थित रहे।।