Friday, March 29, 2024
spot_img
HomePurvanchalGhazipurपं० श्रीनिवास द्विवेदी के निधन पर अविनाश प्रधान ने जताया शोक

पं० श्रीनिवास द्विवेदी के निधन पर अविनाश प्रधान ने जताया शोक

गाजीपुर(17जुलाई,2021)। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी विद्वान पं. श्रीनिवास द्विवेदी (78)का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया।उनके निधन से गांव में शोक है।उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही हुआ।मुखाग्नि उनकी पुत्री ने दिया।वह अपने पीछे पत्नी, पुत्री और भाई भतीजों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। पं.श्रीनिवास द्विवेदी भारतीय रिजर्व बैंक से वरिष्ठ भाषा प्रबंधक के पद से सेवा निवृत्त होकर साहित्य सेवा में तल्लीन थे।उन्होंने फादर कामिल बुल्के के अंग्रेजी हिंदी शब्दकोश को वर्षों मेहनत कर संपादित किया  और हजारों नये शब्द उसमें शामिल कर उसे समृद्ध किया।साथ बैंकिंग के कार्य से जुड़े लोगों की सुविधा और जानकारी के लिए बैंकिंग शब्दावली का शब्दकोश तैयार किया।अभी वह अपनी आत्मकथा को अंतिम रुप देने में जुटे हुए थे।उनकी साहित्य साधना से अनेकों लोग प्रेरणा लेते रहे हैं। पं श्रीनिवास द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान डा .अविनाश प्रधान ने कहा कि अभी उनसे समाज और साहित्य को बहुत कुछ मिलना शेष था।उनकी आत्मकथा ही हमें बहुत सारी चीजों से परिचित कराएगी।उनका गांव और देहात से काफी लगाव था।गंभीर अध्येता, सहज स्वभाव उनकी ओर लोगों को सहज ही आकर्षित कर लेता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular