बार एसोसिएशन चुनाव भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न

0
285

ह्रदय सिंह अध्यक्ष,सुबाष गुप्ता उपाध्यक्ष व अजय पटेल महामंत्री निर्वाचित

गाजीपुर। आज शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री सहित अनेक पदो पर निवार्चन प्रकिया भारी गहमागहमी के बीच देर शाम को सम्पन्न हुई। नजदीकी लड़ाई में अध्यक्ष पद पर हृदय सिंह, महामंत्री पद पर अजय सिंह पटेल, उपाध्यक्ष पद पर सुभाष गुप्ता के सिर जीत का सेहरा बधा।

बार के लगभग 956 सदस्य ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए तीन पदो पर हो रहे चुनाव में अपने प्रत्याशियों का चयन किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में रहे जिसमें हृदय नारायण सिंह, धीरेन्द्र सिंह, आनन्द शंकर कुशवाहा, मुन्नू दूबे, राजकुमार जायसवाल थे। इन सभी को पछाड़ते हुए हृदय नरायण सिंह 301 मत पाकर विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए नटनागर श्रीवास्तव व सुभाष गुप्ता की सीधी टक्कर में 527 मत पाकर सुभाष गुप्ता विजयी रहे। महामंत्री पद के लिए अजय सिंह पटेल, अशोक भारती, मारूती राय, संदीप वर्मा चार प्रत्याशियों में अजय सिंह पटेल 352 मत पाकर विजयी घोषित किये गये। शेष पदो पर नामांकन न होने से निर्विरोध चयन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में अधिवक्ता सिंघासन सिंह व सहायक के रूप में अखिलेश राय व श्यामजी सिंह रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here