Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomePurvanchalGhazipurभांवरकोल : अधेड़ का शव सिवान में

भांवरकोल : अधेड़ का शव सिवान में

गाजीपुर। थाना भांवरकोल क्षेत्र के माचा गांव में शुक्रवार को एक शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त माचा गांव के ही कुंवर राम पुत्र स्व0 श्रीपति राम उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी माचा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर के रुप में हुई है। मृतक 26 अगस्त की रात्रि को समय 09:00 बजे घर से शौच के लिए निकले थे, मृतक का शव गांव से लगभग 250 मीटर पश्चिमी सिवान में मिला है। मृतक के कान, गले व सर पर चाकू का निशान है। घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular