Saturday, March 25, 2023
spot_img
HomebharatPunjab and Haryanaभारत यात्री सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

भारत यात्री सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

लुधियाना। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया। यात्रा के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

लोकसभा सांसद जलाधर संतोष सिंह चौधरी का शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाने के तुरंत बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सांसद चौधरी संतोख सिंह की पार्थिव देह को उनके जालंधर शहर स्थित न्यू विजय नगर निवास पर लाया जा रहा है। वह दूसरी बार सांसद बने थे। इससे पहले वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में फिल्लौर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए राजिंदर कौर भट्ठल और हरचरण सिंह बराड़ के मंत्रिमंडल में भी बतौर मंत्री सेवाएं दे चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular