कामरेड स्व० सरजू पाण्डेय की जन्म शताब्दी समारोह शनिवार को कासिमाबाद में

0
421

गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय सरजू पांडे का जन्म शताब्दी समारोह शनिवार दोपहर को कासिमाबाद थाने के सामने पार्क में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सर्वदलीय नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों वह जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन जन नेता सरजू पांडे स्मृति न्यास के अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी स्व० सरजू पाण्डेय के पौत्र ऋषि ने दी है।

उनका मानना है कि वह जिले के नेता थे, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका निभाई। 1994 में हुकूमत के ख़िलाफ़ जन आंदोलन करते हुए कासिमाबाद थाना फुंक दिए थे। । श्री पाण्डेय जीवन पर्यन्त संसदीय राजनीति से जुडे रहे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्होंने क्षेत्रीय जनता की से अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here