Saturday, March 25, 2023
spot_img
HomebharatUttar Pradeshभाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने नोएडा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया...

भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने नोएडा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

आज नॉएडा विधानभवन में भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने होशियारपुर, पर्थला, सोरखा गावों, बिमला बाथम अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने गिझोड़, काशीराम कालोनी, सेक्टर 15, नीरज सिंह ने हरोला मेन मार्केट,भगत मार्केट, झुण्डपुरा, आई टी आई ब्लॉक, A से Z ब्लॉक तक सेक्टर 12 , श्रीमती सुषमा सिंह ने ब्लॉक A से S तक सेक्टर 22 आदि सेक्टरों में जन सम्पर्क किया।
पंकज सिंह ग्राम होशियारपुर में जन सम्पर्क के लिए रहे और ग्राम वसियों से भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा भी करी॥ जनता से अपने संबोधन में पंकज सिंह ने कहा कि आज भारत टेक्नॉलॉजी और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी सुदृढ़ता के साथ विश्व में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है और मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है आज उत्तर प्रदेश विश्व उद्योग जगत में अपना नाम पुनः स्थापित करने में सफल रहा है और इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का अहम योगदान है, पंकज सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा और सशक्त एवं समृद्ध भारत ही संपूर्ण विश्व का नेतृत्व कर सकता है॥

महिला मोर्चा की टीम, युवा मोर्चा की टीम, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा के साथ सभी मोर्चों ने अलग अलग स्थानों पर लोगों से जन सम्पर्क घर मोदी जी एवं योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया और वर्तमान विधायक एवं प्रत्याशी पंकज सिंह जी के लिए वोट मांगा।

जनसंपर्क अभियान में मनीष शर्मा तन्मय शंकर, गिरजा सिंह, शारदा चतुर्वेदी, रामनिवास यादव, साधना शर्मा, ओमवीर अवाना,उमेश यादव, पूनम सिंह, रेखा चौहान, नीता वाजपेई, प्रवेश चौहान, परवीन झा, गौरव त्रिपाठी राममेहर कौशिक अनुज शर्मा बबलू यादव पंकज झा अरुण बसोया शिवांश श्रीवास्तव रोहित चौधरी अर्पित मिश्रा प्रवीण चौहान नीरज चौहान विपुल शर्मा धर्मेंद्र चौहान सत्यम सिंह विनय आदि कार्यकर्ता रहे। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के मीडिया प्रभारी श्री अर्पित मिश्रा जी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular