भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी का जन्मदिवस आज बड़े ही हर्षोल्लास और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यालय, सेक्टर-116 नोएडा में आयोजित इस समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने भारी संख्या में भाग लेकर अपने नेता को शुभकामनाएं दीं।
श्री महेश चौहान जी ने अपने जन्मदिवस की शुरुआत छलेरा स्थित शिव मंदिर में भगवान महादेव का रुद्राभिषेक कर की। इसके पश्चात उन्होंने गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तत्पश्चात वृद्ध आश्रम जन सेवा केंद्र पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किए तथा सेक्टर 110 में गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित करने के साथ-साथ भंडारे का भी शुभारंभ किया और फिर भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कीं।
जन्मदिन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। ऐसा प्रतीत हुआ मानो पार्टी ने एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पूरे संगठन के मन को छू लिया है। कार्यकर्ताओं ने इसे परिवार के सदस्य का उत्सव मानते हुए पूरे उल्लास से मनाया।
अपने संबोधन में श्री चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं। उन्होंने विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए सभी वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ दिलवाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए कार्यकर्ताओं से संगठित प्रयास करने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, सभी जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं सभी मंडल पदाधिकारी सहित समस्त कार्यकर्ता तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता और सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
यह सुचना भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्रा द्वारा दी गई।