
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सभी मंडलों के सभी बूथों पर त्रिदेव अर्थात बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं बूथ महामंत्री के साथ चुनावी रणनीतिक बैठक कर सभी से अपने-अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कमल का फूल लगाने का आग्रह किया जिससे देखते ही देखते पूरे नोएडा के अधिकांश सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कमल का चित्र छा गया॥ ज़िला पदाधिकारियों सहित पूरे मंडल कार्यकर्ता एवं त्रिदेव कार्यकर्ताओं ने अपने फ़ेस्बुक, वट्सऐप, ट्विटर कमल का चिन्ह लगा कर पूरे नॉएडा के सोशल मीडिया को भर दिया।
त्रिदेवों की बैठक में मोदी जी एवं योगी जी के सुशासन, विकास और भारत के सांस्कृतिक उत्थान की चर्चा को घर घर तक पहुचाने का आग्रह किया गया तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत की योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने और 10 फरवरी के दिन अधिक से अधिक लोगों से वोट डलवाने का भी अनुरोध किया॥ भारतीय जनता पार्टी की हर सोशल मीडिया प्रोफाइल पर “कमल के चित्र” वाली रणनीति से विपक्षी धराशाई हो गए और संपूर्ण नोएडा में कमल ही कमल चहुँओर दिखाई पड़ने लगा॥
निसंदेह डिजिटल माध्यम से अपने संदेश को सभी वोटरों तक पहुंचाने में भारतीय जनता पार्टी सभी दलों से मीलों आगे दिखाई दे रही है॥
भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने आज एक बार फिर हैशटैग दिल_से_पंकज_भईया_फिर_से के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं सांस्कृतिक कार्यों को जनमानस तक सफलतापूर्वक पहुंचाया॥
कार्यक्रम में शुरुआत सबसे पहले महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अपने फ़ेस्बुक पर कमल का फ़ोटो लगा कर करी। उसके बाद सभी ने कमल को लगाना शुरू कर दिया। आज इस डिजिटल कैम्पेन में उमेश त्यागी, गणेश जाटव, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, मनीष शर्मा, नरेश शर्मा, तन्मय शंकर, कल्लू सिंह पंकज, झा बबलू सिंह, लोकेश कश्यप, रामनिवास यादव, उमेश यादव, मनोज चौहान, चमन आवना, मल्लिकेशवर झा, शिवांश श्रीवास्तव, अर्पित मिश्रा, नीता बाजपेई, प्रवीण झा, अनुज शर्मा, गौरव त्रिपाठी, कमल वर्मा, राहुल शर्मा इत्यादि कार्यकर्ताओं ने इस पूरे कमल कैम्पेन को बढ़ाया।। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के मीडिया प्रभारी श्री अर्पित मिश्रा जी द्वारा उपलब्ध कराई गई।
