Thursday, March 30, 2023
spot_img
HomePoliticsभाजपा का नोएडा विधान सभा में चुनाव प्रचार- प्रसार तुफानी गति से...

भाजपा का नोएडा विधान सभा में चुनाव प्रचार- प्रसार तुफानी गति से चलता हुआ

आज भाजपा का नॉएडा विधानभवन में चुनाव प्रचार सेक्टर 91, 93, 99, 100, 12/22, 61,63, 31, 75 49, पंचवटी मार्केट, श्रमदीप अपार्टमेंट,डिसाइनर अपार्टमेंट,शिवकला,प्रांगण अपार्टमेंट,पंचवटी अपार्टमेंट,गेल अपार्टमेंट, और बी ब्लॉक मार्केट, नगला चरणदास आदि सेक्टरों में जन सम्पर्क किया।
पंकज सिंह ने वर्चूअल मीटिंग के माध्यम से विभिन्न सेक्टरों के निवासियों से जन सम्पर्क किया।
महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ग्राम सरफ़ाबाद में जन सम्पर्क के लिए रहे और ग्राम वसियों से भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा भी करी॥ जनता से अपने संबोधन में मनोज गुप्ता ने कहा कि आज भारत टेक्नॉलॉजी और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी सुदृढ़ता के साथ विश्व में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है और मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है आज उत्तर प्रदेश विश्व उद्योग जगत में अपना नाम पुनः स्थापित करने में सफल रहा है और इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का अहम योगदान है, मनोज गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा और सशक्त एवं समृद्ध भारत ही संपूर्ण विश्व का नेतृत्व कर सकता है॥
महिला मोर्चा की टीम, युवा मोर्चा की टीम, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा के साथ सभी मोर्चों ने अलग अलग स्थानों पर लोगों से जन सम्पर्क घर मोदी जी एवं योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया और वर्तमान विधायक एवं प्रत्याशी पंकज सिंह जी के लिए वोट मांगा।

शाम को चुनाव कार्यालय पर राजस्थान के संघठन महामंत्री चन्द्रशेखर जी का प्रवास रहा जिसमें सभी ज़िले के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करी और चुनाव के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए॥

जनसंपर्क अभियान में बसंत त्यागी, उमेश त्यागी, तन्मय शंकर, गिरजा सिंह, शारदा चतुर्वेदी, रामनिवास यादव, साधना शर्मा, ओमवीर अवाना, उमेश यादव, पूनम सिंह, रेखा चौहान, नीता वज्पाई, प्रवेश चौहान, परवीन झा, गौरव त्रिपाठी राममेहर कौशिक बबलू यादव राम निवास आदि लोग एवं कार्यकर्ता रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular