Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homekanpurभाजपा का आंतरिक कलह आया सड़क पर, पूर्व चेयरमैन का इस्तीफा

भाजपा का आंतरिक कलह आया सड़क पर, पूर्व चेयरमैन का इस्तीफा

कानपुर देहात। अकबरपुर लोकसभा से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के करीबी, सांसद प्रतिनिधि तथा अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन ने भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान से क्षुब्ध होकर व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा पार्टी की सदस्यता से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार को इस्तीफ़ा दे दिया है। पूर्व चेयरमैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर वर्तमान अकबरपुर चेयरमैन ज्योतिष्ना कटियार व उनके पति महेंद्र कटियार बब्लू द्वारा पूर्व की शिकायतों पर हुई जांच के बाद घोटाले की बता सही साबित होने तथा दोषी चेयरमैन व उसके पति का बचाव किए जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन ने पंचायत चुनावों में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को नजरंदाज किए जाने तथा रूपए लेकर टिकट दिए जाने का भी आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान पर लगाया है। पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन ने वर्तमान में चल रहे पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हराने की भी बात कही है। इस दौरान पांच बार मंडल अध्यक्ष रहे व वरिष्ठ नेता राम मंदिर आंदोलन में जेल गए विनोद तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद मिश्रा, मनोज निगम, अशोक मिश्रा, लल्लू गुप्ता, मनफूल यादव, नंदू सिंह, पप्पू शुक्ला, दुर्गेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular