Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomePurvanchalGhazipurब्लाक प्रमुख आरक्षण: रेवतीपुर अनारक्षित,भदौरा आधी आबादी को

ब्लाक प्रमुख आरक्षण: रेवतीपुर अनारक्षित,भदौरा आधी आबादी को

जमानियां अनारक्षित

गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यालय द्वारा जिला पंचायत तथा ब्लॉक प्रमुखों के पदों का आरक्षण शुक्रवार 12 फरवरी को जारी कमल इया गया। जनपद में कुल 16 विकास खण्डों में विकासखंड रेवतीपुर जिसमें कुल 46 ग्राम पंचायत सम्मिलित है,कोअनारक्षित श्रेणी में रख्खा गया है। विकासखंड सदर इसमें 77 ग्राम पंचायत सम्मिलित है, यह पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। विकासखंड बिरनो में कुल 56 ग्राम पंचायत में सम्मिलित हैं, यहां का प्रमुख पद समान्य महिला के लिए आरक्षित है। विकासखंड करण्डा में कुल 52 ग्राम पंचायत सम्मिलित हैं, यहां प्रमुख का पद अनारक्षित है। मरदह विकासखंड में कुल 63 ग्राम पंचायत सम्मानित हैं यह महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। सैदपुर विकासखंड में कुल 98 ग्राम पंचायत सम्मलित है यह पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।सादात विकासखंड में कुल 88 ग्राम पंचायत सम्मलित हैं यहां प्रमुख का पद अनारक्षित है। विकासखंड देवकली में 106 ग्राम पंचायत सम्मलित हैं यहां प्रमुख का पद पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।विकासखंड मनिहारी में कुल 97 ग्राम पंचायत में सम्मिलित है यह पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है। विकासखंड जखनियां में कुल 90 ग्राम पंचायत सम्मिलित है यहां प्रमुख का पद अनारक्षित है। विकासखंड मोहम्मदाबाद में कुल 89 ग्राम पंचायत सम्मिलित हैं,यहां प्रमुख का पद अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। कासिमाबाद विकासखंड में कुल 99 ग्राम पंचायत सम्मिलित हैं, यहां प्रमुख का पद पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है।बाराचवर विकासखंड में कुल 83 ग्राम पंचायत सम्मलित हैं यहां प्रमुख का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। विकासखंड भांवरकोल में कुल 64 ग्राम पंचायत सम्मिलित हैं यहां प्रमुख का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। विकासखंड जमानिया में कुल 84 ग्राम पंचायत सम्मिलित हैं, यहां प्रमुख का पद अनारक्षित है।विकासखंड भदौरा में कुल 46 ग्राम पंचायत सम्मिलित हैं, यह महिला के लिए आरक्षित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular