Friday, March 29, 2024
spot_img
Homebharatराशन माफियाओं के दबाव में है केन्द्र सरकार: दीलिप पाण्डेय

राशन माफियाओं के दबाव में है केन्द्र सरकार: दीलिप पाण्डेय

दिल्ली‌। अरविंद केजरीवाल का सपना है कि गरीबों के घर तक सीधे हर महीने पूरा राशन पहुंचे। लेकिन राशन माफिया के दबाव में गरीब विरोधी भाजपा ने दिल्ली सरकार की इस योजना पर रोक लगा दी है। सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी में भी ऐसे ही अड़ंगा लगाया गया था। उक्त बातें तिमारपुर विधायक और विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक दीलिप पाण्डेय ने कही है।

विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक आंदोलन है जिसकी बुनियाद आम आदमी की जिंदगी के जरूरी सवालों में है। गरीबों का हक है हर महीने पूरा राशन मिले। उसे हम आदमी के घर पहुंचाकर एक सुविधा और एक सम्मान देना चाहते हैं। लेकिन राशन माफिया के दबाव में इस योजना पर रोक लगा दी।

इन्होने कहा है कि सुशासन का एक शानदार प्रयोग है ग़रीबों के घर तक हर महीने राशन की डिलीवरी करना। दिल्ली का डोरस्टेप डिलीवरी सिस्टम भी बखूबी काम कर रहा है। लेकिन विघ्नसंतोषी मोदी सरकार ने लेकिन राशन माफिया के दबाव में बाधा खड़ी कर दी है। देश इसका जवाब देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular