गृह कलह , समझौता और  …..

0
178

गाजीपुर। मृतका आरती राजभर 22 वर्ष पुत्री गुड्डू राजभर निवासी पलहीपुर बोगना थाना मरदह जिला गाजीपुर की शादी 29/ 5 /2021 में शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोकुल सराय गांव निवासी जयहिंद पुत्र स्वर्गीय शिवराम राजभर से हुई थी। मृतका के पति जयहिंद राजभर अपने नाना गोकुल सराय गांव निवासी  थाने में तैनात होमगार्ड श्रीराम राजभर के यहां बचपन से रहते थे। मृतका 29 /5 /2021 की शादी के 10 दिन बाद ही पति और ससुराल में अनबन शुरू हो गया। जिसके बाद मायके लौट आई। मामला यहीं तक नहीं थमा  दर्जनों पंचायत समझौते के बाद थाना में दहेज उत्पीड़न की प्रार्थना पत्र दिया मायके पक्ष द्वारा दिया गया। जिसका मामला धारा 156 (3 )के तहत एक माह पूर्व परामर्श केंद्र गाज़ीपुर में दोनों पति पत्नियों में समझौता करने के बाद पति जय हिंद राजभर, नाना होमगार्ड श्रीराम राजभर, सास गोदावरी देवी, ननद प्रतिभा,सतिभा देवर जैसन राजभर के सुपुर्दएगी में ससुराल भेजा था।  लेकिन ससुराल में दहेज उत्पीड़न और गृह कलह का मामला थमा नहीं और मृतका आरती राजभर के साथ मारपीट गाली गलौज करते रहे। हाल ही में बुधवार के दिन पति द्वारा मारपीट की गई थी। जिसमें मायके पक्ष के लोगों ने जाकर समझा बुझाकर  घर मायके लौटे थे। लेकिन आज सुबह जैसे ही फोन पर पति ने आरती को मार कर सुला देने की खबर दी पूरे मायके के पक्ष में हड़कंप मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here