भाजम के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने की संगठन से भेंट

0
291

भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने आज महासभा के संरक्षक डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी जी से भेंट की।
इस भेंट में देश के वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त की गयी।
डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी ने कहा कि गैर राष्ट्रवादी शक्तिया एकजुट होकर देश के खिलाफ काम कर रही है। ऐसे समय में राष्ट्रवादी शक्तियों को चाहिए कि आगे आकर देश के लिए काम करें।
ज्ञानवापी मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि ज्ञानवापी का मतलब है ज्ञान का केंद्र। मस्जिद का नाम ज्ञानवापी मस्जिद कैसे हो गया ? यह तो मंदिर का स्थल रहा है और यहां से ज्ञान की धारा बहती रही है। इसीलिए इसका नाम ज्ञानवापी है। इस बात को समझने की आवश्यकता है।

यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here