जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी ने राजकीय एवं शासकीय कार्यहित में पांच उपजिलाधिकारीयों (SDM) का तबादला किया है। उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव का स्थानांतरण उप जिलाधिकारी कासिमाबाद के पद पर किया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायिक जमानियां लोकेश कुमार को सेवराई का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। उप जिलाधिकारी कासिमाबाद आशुतोष कुमार का स्थानांतरण उप जिलाधिकारी न्यायिक मुहम्मदाबाद के पद पर किया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायिक मुहम्मदाबाद डा. हर्षिता तिवारी को उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद बनाया गया है। उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद मनोज पाठक को उप जिलाधिकारी न्यायिक जमानियां के पद पर तैनात किया गया है।