Wednesday, March 29, 2023
spot_img
HomePurvanchalGhazipurनववर्ष पर संंम्भागीय परिवहन कर्मचारी संगठन ने किया अम्बिका दूबे को सम्मानित

नववर्ष पर संंम्भागीय परिवहन कर्मचारी संगठन ने किया अम्बिका दूबे को सम्मानित

गाजीपुर। आरटीओ कार्यालय में नव वर्ष मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह की अध्यक्षता में परिषद अध्यक्ष अम्बिका दुबे को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अवसर पर एआरटीओ राम सिंह ने जनपद वासियों को यातायात नियमों का पालन व कोरोना से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन करने का अनुरोध किया। अपने अभिनंदन से अभिभूत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने सम्भागीय कर्मचारी संगठन के सभी सदस्यो के प्रति धन्यवाद, आभार व्यक्त किया। जनपद के कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक व पेंशनर्स के हित के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने के संकल्प को दोहराया व सभी को नए साल की बधाई व शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संगठन गाजीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन के अध्यक्ष राजेश सिंह के निर्देशन में नूतन वर्ष मिलन समारोह व परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे के कुशल सांगठनिक योग्यता से प्रभावित होकर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर परिषद के जिलामंत्री ओम प्रकाश यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी, परिषद के उपाध्यक्ष सुबाष सिंह, सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष जमुना यादव, बृजेश यादव, सूर्यकांत कुमार, निसार अहमद, वीरेन्द्र सिंह, सजंय सिंह, अम्बिका राम, पीयूष श्रीवास्तव, अमल त्रिपाठी, महबूब आलम, नसीम अहमद, अजय सिंह, विनय कुशवाहा सहित समस्त कर्मचारी व सहयोगी उपस्थित रहे। अध्यक्षता राम सिंह और संचालन अम्बिका प्रसाद ने किया। अंत में आरआई संतोष पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular