Tuesday, February 11, 2025
spot_img
HomebharatUttar Pradeshमुहम्मदाबाद में मनी डा० मुख्तार अहमद की जयंती

मुहम्मदाबाद में मनी डा० मुख्तार अहमद की जयंती

मुहम्मदाबाद डा. एमए अंसारी इण्टर कालेज यूसुफपुर के प्रांगण मे शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. मुख्तार अहमद अंसारी की 140वीं जयन्ती एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम कोविड-19 के गाइड लाइन के अनुसार बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी ने डा. अंसारी के चित्र का अनावरण के पश्चात पुष्प अर्पित करते हुए किया। विद्यालय के प्राधानाचार्य देवेन्द्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। वरिष्ठ पत्रकार जावेद अंसारी ने विद्यालय के प्रतिभावान मेधावी छात्रो एवं खेल प्रतियोगिताओ मे पदक जीतने वाले छात्रो एवं छात्राओं को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश ने डा0 अंसारी को नमन करते हुए कहा कि आज देश मे नफरत फैलाई जा रही है। धर्म को धर्म से लडा़या जा रहा है। उन्होने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना सि‍र्फ बच्चों को तालिम देने के लिए नही की गई थी बल्कि बच्चों के अंदर हिन्दुस्तान का मूल संस्कार देने के लिए हुई थी। श्री चौधरी ने कहा की केन्द्र सरकार देश में जितनी संस्थाएं बनी हैंउन को कमजोर कर दिया गया है देश का पूरा सिस्टम फेल हो गया है। 1 महीने से देश के किसान आंदोलनरत हैं उन लोगों का उपहास उड़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी के लोग कर रहे हैं इसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे।

अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबन्धक सांसद अफजाल अंसारी ने डा0 मुख्तार अहमद अंसारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री अंसारी ने आजादी की लडा़ई मे अपना सर्वस्य त्याग किया। उन्होंने कहा कि बहुत कुर्बानी के बाद देश को आजादी मिली। देश को चलाने के लिए देश में कानून बनाया गया देश कानून से चलता है मगर कुछ लोग कानून से अपने को बड़ा समझने लगे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए संकल्प दिलाया कि लोग संकल्प लेकर जाएं कि देश में लोकतंत्र समाप्त नहीं होने देंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव, मिसबाहुद्दीन अहमद, फारूक अंसारी, सईद अंसारी, नगर पालिका अध्यक्ष शमीम अहमद, मंसूर अंसारी, शेरपुर के ग्राम प्रधान लल्लन राय, शंकर दयाल राय, दिनेश राय चौधरी, ब्लाक प्रमुख राम कृत यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख शारदानंद राय, चंदा यादव, अजय यादव, फेकू सिंह गांधी, शंभू सिंह अकेला, राजेंद्र यादव, भोला यादव,गोल्डी सिंह, विक्की सिंह,अरविन्द्र गुप्ता,भरत सिंह,राजेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login