डॉ0 रामचन्द्र दुबे बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

0
172

गाजीपुर।सर्वोदय और भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे द्वारा स्थापित आचार्यो की राष्ट्रीय संस्था आचार्य कुल की नई कार्यकारणी में उ0प्र0 जनपद गाजीपुर के डॉ0 रामचन्द्र दुबे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।इन्हें आचार्य कुल की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। इतिहास के अध्येता विद्वान डॉ0 रामचंद्र दूबे गदाधर श्लोक महाविद्यालय रेवतीपुर गाजीपुर में इतिहास विषय के सहायक प्रोफेसर,उपप्राचार्य तथा कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर रहे है। आज गाजीपुर के एक प्रतिष्ठित शिक्षा संस्था सत्यदेव डिग्री कालेज में प्राचार्य पद पर कार्यरत है। आचार्य कुल की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 पुष्पिता अवस्थी जी ने नव गठित कार्य कारणी में सर्वोदयी विचारक डॉ0 राम जी शुक्ला को पुनः राष्ट्रीय मंत्री बनाया है।भारत के विभिन्न प्रान्तों से राष्ट्रीय कार्यकारणी में 22 सदस्य रखे गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here