गाजीपुर। युवक कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु तिवारी के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महाराजगंज, पी जी कॉलेज, विकास भवन, सहजानंद कॉलेज होते हुवे कचहरी में सरजू पांडेय प्रतिमा पर माल्यर्पण कर आमघाट में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज पाण्डेय ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि सुधांशु के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है जो राहुल गांधीजी के प्रति निष्ठा व प्रेम को दर्शा रहा है। छात्रसंघ से जुड़े होने के कारण सुधांशु बहुत ही जुझारू व संघर्षशील युवा नेता है। जिनके नेतृत्व में जनपद में निश्चित तौर पर युवा कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। आज देश महंगाई व बेरोजगारी की जिस कठिन समय से गुज़र रहा है। उसमें युवा नेतृत्व को राहुलगांधी से उम्मीद जुड़ी है। भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से लोग जुड़ रहे है उससे ये साफ़ तौर पर जाहिर होता है कि आने वाले आगामी चुनाव में आम आदमी कांग्रेस से जुड़ने जा रहा है।।