यज्ञ में शामिल हर मनुष्य की विपत्ति स्वाहा हो जाती है: हरिप्रकाश महाराज

0
229

गाजीपुर। सुहवल चारोधाम पर चल रहे 9 दिवसीय श्रीरामचरितमानस महायज्ञ एवं रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन आज शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा कहते हुए भागवताचार्य हरिप्रकाश महराज ने यज्ञ भगवान की महिमा का बखान किया। महाराज ने यज्ञ भगवान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसे हर भगवान हैं वैसे ही यज्ञ भी यज्ञ भगवान होते हैं जिसमे शामिल होने वाले मनुष्यों की हर विपत्ति स्वाहा हो जाती हैं।


कथा के दौरान भगवान के बावन औतार की झांकी निकाली गी। इस दौरान ग्रामीण मंत्रमुग्ध होकर कथा का रसपान किया।
कथा में मुख्यरूप से मुख्य्यजमान जिवेंद्र नारायण शुक्ला, आयोजक रिद्धिनाथ पाण्डेय, प्रभाकांत मिश्रा, रामजी उपाध्याय, अमित पाण्डेय, विनोद गुप्ता, श्रवण राय, पप्पू राय, अमर राय, राहुल मिश्र, धरनीधर तिवारी, अशोक यादव, अशोक लाल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here