कृषि बिलों पर कल की बैठक पर निगाहें टिकी

0
186

आठ दिसम्बर को दिल्ली जाम का ऐलान

दिल्ली । देश भर से मिल रहे विभिन्न संगठनों के सहयोग से गदगद और सरकार की बेरूखी से आन्दोलित किसान आठ दिसम्बर को भारत बंद का ऎलान कर दिये हैं। इसके अलावा किसानों ने कहा है कि अगर कल तक कानून वापस नहीं लिए गए तो दिल्ली के दो और सड़कें जाम किए जाएंगे। आज शुक्रवार शाम बैठक के बाद किसान नेता हरविंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि‌- आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान करने का फैसला लिया गया है, हमने दिल्ली की शेष सडक़ों को अवरूद्ध करने की योजना बनाई है। किसान नेताओं ने सभी टोल प्लाजों पर धरने दे कर उन्हें खोलने की भी बात कही। किसान नेताओं ने कहा कि हमें कृषि कानूनों में संशोधर मंजूर नहीं है। कृषि कानूनो को रद्द किया जाए। उधर कृषि मंत्री नरेंदर सिंह तोमर ने कहा हम कानूनों में संशोधन कर सकते हैं। अब सबकी निगाहें कल शनिवार को होने वाली बैठक पर लग गयीं हैं। यदि कल भी सरकार और किसान के बीच बैठक बेनतीजा रहा तो स्थित को काबू करने में सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here