Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeauraiyaखेत गदहा नहीं जनाब ! आवारा पशु कर रहे चौपट

खेत गदहा नहीं जनाब ! आवारा पशु कर रहे चौपट

सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंश राहगीर परेशान

कंचौसी ( विपिन गुप्ता) । भले ही सरकार के द्वारा जिला में गौशाला बनाये जाने का खूब ढिढोरा पीटा जा रहा है। लेकिन अधिकांश आवारा जानवर किसानों की फसलों को खाते रौंदते व सड़कों को स्वछंद विचरण कर रहे है। जिससे किसान परेशान है। वही सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंशो के कारण वाहन दुर्घटनाये बढती जा रही है। दिबियापुर, रूरा,कंचौसी, झींझक मार्ग पर कंचौसी नहर पुल के समीप सब्जी बाजार के पास में सैकड़ों की तादात में आवारा जानवर घूम रहे है। जिससे कि राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। किसी भी समय सड़कों पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। आवारा जानवर किसानों की हजारो रुपये की लागत और मेहनत तैयार फसलें उजाड़ रहे है। झींझक ब्लॉक में बनी बड़ी गौशाला फिर भी आवारा जानवर सड़कों पर घूमते नज़र आ रहे है। भष्टाचार विरोधी मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि यहाँ पर 100 से अधिक आवारा जानवर घूम रहे है। जो किसानों की मक्का,धान, बाजरा,व सब्जी की फसलों को चर कर बर्बाद कर देते है। सड़क पर लोगो को निकलने में परेशानी हो रही है।

कंचौसी नहर पुल के समीप सब्ज़ी बाजार में भी आवारा जानवर एक साथ घुस कर व्यापारियों की सब्जी खा कर उनका हजारों का नुकसान कर देते है। कभी कभी तो आवारा जानवर सब्जी खरीदते आये लोगो को मार देते है जिससे वो घायल हो जाते है। किसानों ने भी समस्या से पीड़ित होकर शासन व जिला प्रशासन से आवारा गौवंश को आश्रय दिलाये जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular