किसान-मजदूर संगठन का विस्तार शीघ्र: विनय पाठक

0
187

किसानों का स्वतंत्र संगठन राष्ट्रीय किसान और मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाठक ने संगठन के विस्तार के क्रम में गाजीपुर जनपद के लिए विनय कुमार पाठक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है और अपेक्षा किया है कि विनय कुमार मजदूरों और किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।

मनोनयन के बाद बातचीत में विनय कुमार ने कहा कि संगठन के मुखिया द्वारा जिले का प्रभार सौप कर बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है जिसके हम आभारी हैं और इसे बखूबी निभाने का यत्न करुंगा। इन्होंने बताया कि शीघ्र ही संगठन का विस्तार किया जाएगा और तहसील और ब्लाक स्तर पर जिम्मेदार लोगों को जोड़ा जाएगा।

नियुक्ति पत्र

इनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्युमपुर( पटखौली) के ग्राम प्रधान श्रीकांत उपाध्याय ने कहा है कि एक समान्य किसान परिवार के युवा किसान को जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है हम सब इनके साथ संगठन द्वारा किसानों,मजदूरों के हक में उठाये गये मुद्दों पर कंधा से कंधा मिलाकर चलेगें।

इनके अलावा धनंजय सिंह, छात्र नेता शिवम् उपाध्याय, सुनिल यादव,विनोद पाठक,दुर्गेश उपाध्याय, दीलिप सिंह, शनि राजभर,खलचल पाठक,अजित( फोनू),अखिलेश,चंदन पाण्डेय, ओम मिश्र,राजेश पाण्डेय, संदीप,संजय पाठक,श्यामसुन्दर सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है और किसान- मजदूर हित में साथ देने का प्रण लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here