Sunday, April 27, 2025
spot_img
HomePurvanchalGhazipurनये किसान बिल से किसान अपने ही खेत करेगें मजदूरी: लल्लू

नये किसान बिल से किसान अपने ही खेत करेगें मजदूरी: लल्लू

शेरपुर में स्वतंत्रता सेनानी कालिका उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, सोनबरसा में संगठन सृजन कार्यक्रम में की शिरकत

गाजीपुर । आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के मुखिया अजय कुमार लल्लू शेरपुर में थे। श्री लल्लू शेरपुर के अंतिम स्वतंत्रता सेनानी कालिका उपाध्याय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आये थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद इसी शहीदी धरती पर लोगों को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार पर हमला बोल गये।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संगठन सृजन के तहत सबसे पहले शेरपुर के अष्ट शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अभी हाल ही मे शेरपुर के अंतिम स्वतंत्रता सेनानी कालिका उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी बिल लागू करना चाहती है। किसानों के साथ छलावा हो रहा है। इस बिल के आने से किसान अपने ही खेत में मजदूर बन कर रह जाएगा। उन्होनें समझाते हुए कहा कि सरकार किसान से सस्ते में अनाज खरीद कर आपदा में अवसर की ताक में है। बिल के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी भी दिए कि किस प्रकार यह बिल किसान के हितों में नही है। इसी संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कासिमाबाद तहसील के सोनबरसा में भी कार्यक्रम को संबोधित किया । इस संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस के मकसूद खान प्रदेश महासचिव राहुल राजभर, अजय कुमार श्रीवास्तव,रामनगीना पांडेय,सेवेंद्र सिंह आनद राय ,अजय दुबे ,वीरेंद्र राय अध्यक्षता किये सीताराम राय,राजीव कुमार सिंह ,अखिलेश राय,सचिदानन्द राय, ग्राम प्रधान लल्लन राय, अशोक राय ,अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, जगनारायण भारती, राम प्रकाश कुशवाहा,पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, जनक कुशवाहा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू, वरिष्ठ नेता मनीष राय,राजेश पाण्डेय,युथ कांग्रेस अध्यक्ष माधव कृष्णा,जिला क्वाडिनेटर दिवांशु पांडेय “अंशु”एन एस यू आई कांग्रेस अध्यक्ष रोहित खरवार, एन.एस.यू.आई. के पूर्व अध्यक्ष फरहान अंसारी, सुजीत कुमार सरोज, राजकुमार सरोज, रवीं कन्नौजिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login