Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homekachausiबिचौलियों पर होगी एफ.आई.आर: डीएम

बिचौलियों पर होगी एफ.आई.आर: डीएम

धान क्रय केन्द्र के दौरे पर बिफरे जिलाधिकारी


कानपुर देहात (अभिषेक कुमार)।
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रूरा धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र पर उपस्थित किसानों से धान क्रय के सम्बन्ध में वार्ता की तथा धान क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि सबसे पहले धान क्रय केन्द्र पर जिस किसान द्वारा कम धान लाये गये है उसे पहले लिया जाये तथा किसी भी किसान को परेशान न किया जाये।

इसे भी पढ़े- कंचौसी में किसानों का धरना अट्ठारहवें दिन भी जारी


जिलाधिकारी ने समस्त केन्द्र प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये है कि बिचैलयों के माध्यम से कोई खरीद नहीं होनी चाहिये, यदि किसी केन्द्र पर बिचैलियें पाये जो तो सम्बन्धित के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराया जाये। यदि किसी केन्द्र पर यह पाया जाता है कि किसी बिचैलियें द्वारा द्वारा धान क्रय किया जा रहा है तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी। किसी भी क्रय केन्द्र पर यदि किसानों द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो उसका त्वरित निस्तारण किया जाये, किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान कदापि न किया जाये। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में क्रय केन्द्रों पर निरन्तर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निरन्तर निगरानी करते रहे।

जिलाधिकारी ने कृषक भाईयों से अनुरोध किया है कि धान विक्रय के लिये अपने नजदीकी केन्द्र पर सम्पर्क बनाये रखे। धान क्रय में विलम्ब हो सकता है किन्तु सभी ऐसे कृषक जो धान विक्रय करना चाहते है उनसे निश्चित रूप से धान खरीद किया जायेगा। किसी बिचैलिये, व्यापारी को अपना धान विक्रय न करें, केन्द्रों पर धान विक्रय में सुविधा प्रदान कराये जाने के उद्देश्य से तहसील से धान खरीद हेतु टोकन का वितरण कराया जायेगा, इसके नोडल अधिकारी होगें।

जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की कार्यवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होने यह भी निर्देशित किया है कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहे, जिससे किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें। उन्हेने क्रय केन्द्र प्रभारी को क्रय केन्द्र पर नमी मापक यन्त्र सहित अन्य सभी प्रकार के यन्त्रो को निरन्तर क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को क्रय केन्द्र पर पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, विद्युत की व्यवस्था तथा प्रतिदिन की कार्रवाइयों को रजिस्टर में दर्ज करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें एवं कार्रवाइयां सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर आनन्द कुमार सिंह आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular