मध्य रात्री में लगी आग,अशोक राय का मकान खाक

0
159

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के बोधराय पट्टी में एक स्थित एक मकान में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोग किसी तरह से जान बचाकर बाहर भागे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बोधराय पट्टी निवासी अशोक राय का परिवार रोज की तरह शुक्रवार की रात भी खाना खाकर सो गया। इसी दौरान करीब 12 बजे धुआ की गंध से परिजनों की नींद टूटी तो देखा कि घर में आग लग चुकी है।

परिजन किसी तरह से जान बचाकर भागे और आग-आग का शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग घरों से निकलकर मौके पर पहुंच गए। शोर-शराबा के बीच लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित आग की इस घटना में हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here