Wednesday, January 22, 2025
spot_img
Homebharatपूर्व प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी को मारी गोली,मौत, एक अन्य घायल

पूर्व प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी को मारी गोली,मौत, एक अन्य घायल

मुजफ्फरगनर । जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूधाधारी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर ग्राम विकास अधिकारी की गोली मारकर हत्‍या कर दिये जाने का समाचार है जबकि एक अन्य के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इसे अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली। गांव में तनाव होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में अजुर्न अपने परिवार के साथ रहते हैं। अर्जुन सदर ब्‍लाक के गांव बढ़ेड़ी व सिसौना में ग्राम विकास अधिकारी है। गांव खेड़ी दूधाधारी में वीडीओ की खाली प्‍लाट से होकर एक रास्‍ता जाता है। कई दिनों से गांव के बाहर जाने वाले इसी रास्‍ते को लेकर पूर्व प्रधान व अर्जुन में विवाद था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत हुई थी। इसका समाधान भी हो गया था। रविवार को पूर्व प्रधान और वीडिओ के बीच फिर से विवाद हो गया। इसे लेकर पूर्व प्रधान पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें गोली लगने से वीडीओ अर्जुन की मौत हो गई। इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। इसका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले ही पूर्व प्रधान का कार्यकाल समाप्‍त हुआ था। गांव में इस घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। दुसरे पक्ष के लोग आक्रोश में हैं, वहीं प्रधान पक्ष गांव से फरार है। पुलिस ने गांव में गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए हैं। घटना स्‍थल पर एसएसपी समेत थाना प्रभारी मौजूद हैं। लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम लगा दी गई है। एसएसपी ने इस घटना को लेकर दो लोगों पर सख्‍त कार्रवाई की है। लापरवाही करने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने तितावी थाना प्रभारी कपिल देव और दारोगा कुमेर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login